What's the truth about education ? ...
HELLO, STUDENTS! क्या आप अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य के बारे में कभी गहनता से सोचते हैं ? आखिरकार हमारे जीवन का वास्तविक लक्ष्य क्या है ? ये एक बहुत विचारनीय विषय है | ज्यादातर लोगों की समझ के अनुसार, जीवन का लक्ष्य है परमानन्द की प्राप्ति | अगर ऐसा ही लेकर चलें तो, जीवन में सफलता मिलना आपको आनंद की अनुभूति कराएगा | इस धरा पर जीवन का वास्तविक आनंद भी स्वयं अर्जित सफलता प्राप्त होने में है | अब बात आती है की जीवन में सफलता कब और कैसे अर्जित होगी |
''असतो मा सद्गमय , तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योर्मा अमृतंगमय |''
HELLO, STUDENTS! क्या आप अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य के बारे में कभी गहनता से सोचते हैं ? आखिरकार हमारे जीवन का वास्तविक लक्ष्य क्या है ? ये एक बहुत विचारनीय विषय है | ज्यादातर लोगों की समझ के अनुसार, जीवन का लक्ष्य है परमानन्द की प्राप्ति | अगर ऐसा ही लेकर चलें तो, जीवन में सफलता मिलना आपको आनंद की अनुभूति कराएगा | इस धरा पर जीवन का वास्तविक आनंद भी स्वयं अर्जित सफलता प्राप्त होने में है | अब बात आती है की जीवन में सफलता कब और कैसे अर्जित होगी |
मित्रों ! जीवन में सफलता सबको प्राप्त होगी | पर शर्त ये है कि, जीवन सिर्फ सफलता के लिए, सफलता हाँसिल होने तक न्योंछावर कर दिया जाए | बस इतना संकल्प लेकर सफलता प्राप्ति के कर्मों में मन को मन से लगा दीजिये ...|
बस सफलता के कर्मों की व्याख्या और सफलता प्राप्ति के नियमों का समय - समय पर व्याख्यान हम आपको देते रहेंगे | आपका कार्य है सफलता देने वाले निर्देशों का पालन करना | इन निर्देशों का आप जब जब पालन करेंगे | तब - तब आप अपने आपको सफलताओं के नजदीक पायेंगे |
Friends! जिंदगी में सफलता सही समय पर पाने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है - प्रतिबद्धता (commitment -handover). मतलब आपको जिस भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है- उससे सम्बंधित कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखना ही सफलता प्राप्ति की पहली और प्रमुख निशानी है |
तो आईये दोस्तों ! अपने जीवन को अपनी-अपनी सफलताओं से सुशोभित करते हुए नई-नई कहानियां रचते चलें ....| तो तैयार रहिये एक नए जूनून और जज्वे वाली जिंदगी की शुरुआत करते हैं और हर हाल में सफलता हाँसिल करने के लिए अभी शुरुआत करते हैं ...
याद रखिए -
..... कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया इस तरह बदलते हैं कि इस बदलाव से ना सिर्फ स्वयं उनका बल्कि अन्य जनों का भी हित सँभलता है ....
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुखभागभवेत |
जय हिन्द - जय भारत | वन्दे मातरम् ||





No comments:
Post a Comment